Nuh Mewat News: नूंह में अल्वी समाज की महत्वपूर्ण आम बैठक, सामाजिक तरक्की और राजनीतिक भागीदारी पर हुआ मंथन

Desh Rojana
On

नूंह में अलवी समाज के लोगों की एक महत्वपूर्ण आम बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक की अध्यक्षता छोटू सरपंच ने की। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नूंह: नूंह में अलवी समाज के लोगों की एक महत्वपूर्ण आम बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक की अध्यक्षता छोटू सरपंच ने की। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में समाज की तरक्की, शिक्षा, आपसी एकता, सामाजिक भाईचारे और राजनीति में प्रभावी भागीदारी जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में फिरोजपुर झिरका, नगीना, पिनगवां, पुन्हाना, तावड़ू, नूंह और हथीन सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज के प्रतिनिधि पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने के साथ-साथ आपसी मतभेदों को दूर कर एकजुटता और भाईचारे को मजबूत करना जरूरी है।

WhatsApp Image 2026-08-28 at 11.56.20 AM
बैठक में अल्वी समाज की सामाजिक तरक्की, बढ़ती हुई शिक्षा और समाज को मजबूत बनाने के लिए आपसी एकता एवं तालमेल कायम करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा राजनीति में समाज की प्रभावी हिस्सेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी चर्चा की गई।

अलवी भवन के शिलान्यास को लेकर भी हुई चर्चा:

बैठक में पिनगवां खंड के गांव लाहाबास में 82 लाख रुपए लागत से हाल ही में मंजूर हुए अलवी भवन को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि अलवी भवन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित हो सकता है और इसके निर्माण से समाज को संगठित करने में मदद मिलेगी।

11 सदस्यीय कमेटी का गठन: 

बैठक के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने नूंह के उपायुक्त (डीसी) से मुलाकात कर कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की। इसके बाद समाज के लोगों ने यूनुस अलवी पत्रकार एवं पूर्व जिला पार्षद के नेतृत्व में मास्टर रफीक पिनगवां, जमशेद देवला, रहीस तैयब अलालपुर,  एडवोकेट गुलाम नबी,  हाजी खुर्शीद अहमद फिरोजपुर झिरका,  तौफीक सरपंच शाह चोखा, आस मोहम्मद पत्रकार एवं पूर्व  जिला पार्षद,  मुबीन रसूल पुर,  अनीस प्रधान अखनका  और सैय्यद जाकिर  हुसैन पटपड़बास सहीत  11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी अलवी भवन के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री की गरिमामयी भेंट को लेकर कार्य करेगी तथा अलवी समाज की ओर से उनका आभार व्यक्त करेगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि समाज की बेहतरी और आने वाले समय में मजबूती के लिए आपसी एकता, तालमेल और सहयोग के साथ लगातार प्रयास किए जाएंगे।
बैठक के सफल आयोजन और बेहतर इंतजाम के लिए आयोजकों ने जैकम अलवी व  फखरू अलवी सांटावाडी का आभार जताया। बैठक में शामिल लोगों ने समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करने और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस मौके पर साबिर हुसैन जिला पार्षद, छोटू सरपंच, जैकम अलवी, फखरू अलवी सांटावाडी, शाहिद खेड़ी, कय्यूम मरोड़ा, सहित काफी प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad