Faridabad News : हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स में फरीदाबाद के 13 पदक

Desh Rojana
On

11वीं हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन करण स्टेडियम करनाल में किया गया।

11वीं हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन करण स्टेडियम करनाल में किया गया। सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के नियम अनुसार उत्तर क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप देहरादून उत्तराखण्ड में भाग लेंगे। a

सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को राजकुमार मिटान सदस्य एएफआई और दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा एवं प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अच्छा खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं प्रदान कीं। कर्ण स्टेडियम करनाल में सम्पन्न 11वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में फरीदाबाद जिले ने 4 स्वर्ण सहित कुल 13 पदक जीते। जिले के पदक विजेताओं का विवरण इस प्रकार है -  दक्ष ने हाई जम्प बालक अंडर-16 में, नेहा सैनी ने 3000 मीटर बालिका अंडर-20 में, भूवी अग्रवाल ने लॉन्ग जम्प बालिका अंडर-20 में और कल्पना ने 400 मीटर बालिका अंडर-18 में स्वर्ण पदक जीता। मान सिंह भड़ाना ने लॉन्ग जम्प व ट्रिपल जम्प बालक अंडर-20 में दो रजत, नेहा सैनी ने 5000 मीटर बालिका अंडर-20 में और कल्पना ने 200 मीटर बालिका अंडर-18 में रजत पदक जीता। कुणाल भड़ाना लॉन्ग जम्प बालक अंडर-20, कबीर जोगी डिस्कस थ्रो बालक अंडर-20, कृष सिंह 60 मीटर बालक अंडर-16, हर्ष पेंटाथलॉन बालक अंडर-16 और स्वरा भटनागर लॉन्ग जम्प बालिका अंडर-16 में कांस्य पदक विजेता रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad