Mewat/ Tawdu News: मांगों को लेकर तावडू में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

Desh Rojana
On

नगर पालिका तावडू के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हरियाणा सफाई कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय के सामने एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारे लगाए और हरियाणा सरकार का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया।

तावडू: नगर पालिका तावडू के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हरियाणा सफाई कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय के सामने एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारे लगाए और हरियाणा सरकार का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-09-01 at 11.49.19 PM (1)
प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव सुनील चिंडालिया तथा तावडू इकाई के प्रधान मामचंद ने किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगों को लेकर बार-बार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

WhatsApp Image 2026-09-01 at 11.49.20 PM (1)

उन्होंने मांग की कि कच्चे सफाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द स्थायी किया जाए तथा ठेका प्रथा को समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे विभाग के पे-रोल पर नियुक्त किया जाए।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। यदि सरकार ने जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को पूरा कराने का संकल्प लिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।