Nuh Mewat News: बिना खर्ची-बिना पर्ची नौकरी से मेवात के युवाओं में बढ़ा सरकार पर भरोसा : रमेश मानुवास

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नूंह दौरे का भाजपा जिला महामंत्री ने किया स्वागत, कहा- विकास और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रहा हरियाणा

Desh Rojana
On

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हालिया नूंह दौरे को लेकर भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास ने मुख्यमंत्री का पुष्प भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

नूंह : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हालिया नूंह दौरे को लेकर भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास ने मुख्यमंत्री का पुष्प भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान नूंह जिले को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में भी नई उम्मीद मिली है।

WhatsApp Image 2026-09-01 at 11.50.09 PM

जिला महामंत्री रमेश मानुवास ने कहा कि नूंह जिले के युवाओं के लिए यह विशेष अवसर है कि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में उन्हें एक साथ नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सबसे बड़ी बात यह है कि युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के योग्यता के आधार पर रोजगार का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था ने मेवात के युवाओं के भीतर नई ऊर्जा और विश्वास पैदा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सरकारी भर्ती की व्यवस्था में पारदर्शिता और योग्यता को प्राथमिकता दी है। आज किसी युवा को नौकरी के लिए किसी की सिफारिश के पीछे भागने के बजाय अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आगे बढ़ने का विश्वास मिला है। यही बदलाव प्रदेश के युवाओं के भविष्य को मजबूत करने वाला है।रमेश मानुवास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्षों पहले देश को विकसित और सशक्त बनाने का जो सपना देखा था, उसे हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उसी विकास यात्रा को गति देने में जुटे हुए हैं। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मूलमंत्र के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार, रोजगार, कर्मचारी और श्रमिक कल्याण सहित प्रत्येक क्षेत्र में सरकार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। हरियाणा का युवा आज पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। योग्य युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं और सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही है।भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास ने कहा कि मेवात का युवा लंबे समय से विकास और रोजगार के बेहतर अवसरों की उम्मीद लगाए बैठा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नूंह जिले के विकास को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। जिले में विकास परियोजनाओं को गति मिलने से आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आज आम कार्यकर्ता और आम नागरिक के भीतर यह विश्वास पैदा हुआ है कि सरकार उनकी आवाज सुन रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट नीति के चलते हरियाणा विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

रमेश मानुवास ने मेवात के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर पूरा ध्यान दें। मेहनत और प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ें। सरकार योग्य युवाओं को उनकी काबिलियत के अनुसार अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे सरल, सहज और संवेदनशील मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जनता के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad