Gurugram News: समाधान शिविर में आठ शिकायतें पहुंचीं, अधिकांश का मौके पर निपटारा

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश

Desh Rojana
On

आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। 

गुरुग्राम: आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-09-01 at 11.54.14 PM

शिविर में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जिन शिकायतों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा तय करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत के निस्तारण के बाद उसकी कार्रवाई रिपोर्ट पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न हो, बल्कि समस्या का स्थायी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि संबंधित प्रकरण को दोबारा खोलने की जरूरत न पड़े।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार और आमजन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के जरिए नागरिकों को विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर अपनी शिकायत रखने और उसके समाधान की सुविधा मिल रही है।

एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी करते हुए लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे निर्धारित दिनों में आयोजित समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखें।

शिविर में संयुक्त आयुक्त सपना यादव, डीडीपीओ नवनीत कौर, मेडिकल ऑफिसर प्रियंका, एटीपी ज्योति यादव, प्लानिंग ऑफिसर सचिन सिंह, डिप्टी डीईओ दीप्ति बोकन, गीता आर्या, एसडीओ सुमन कश्यप, इनवेस्टिगेटर संजय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad