Nuh Mewat News: हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जीवन रक्षा के लिए जरूरी : उपायुक्त अखिल पिलानी

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा एवं बेसिक फर्स्ट एड विषय पर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर नमक में जागरूकता सेमिनार आयोजित

Desh Rojana
On

अधिक से अधिक जागरूकता और कम से कम सड़क दुर्घटनाएं” के उद्देश्य से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फिरोजपुर नमक में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा एवं बेसिक फर्स्ट एड विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। 

नूंह: अधिक से अधिक जागरूकता और कम से कम सड़क दुर्घटनाएं” के उद्देश्य से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फिरोजपुर नमक में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा एवं बेसिक फर्स्ट एड विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में करीब 250 छात्राओं ने भाग लिया। हरियाणा राज्य रेड क्रॉस, चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी एवं महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशन, उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन तथा जिला रेड क्रॉस सोसायटी नूंह के सचिव महेश गुप्ता की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण नूंह का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

WhatsApp Image 2026-09-01 at 11.57.03 PM

कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस थाना मांडीखेड़ा से उप अधीक्षक बाबू लाल ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि वे अपने परिवार के सदस्यों को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की पालना दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश सिंह मलिक ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठी सवारी के लिए भी हेलमेट पहनना आवश्यक है। इसी प्रकार चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग जीवन रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने नशीले पदार्थों का सेवन करने के बाद वाहन चलाने को पूर्णतः वर्जित बताया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को दुर्घटना स्थल पर एंबुलेंस पहुंचने अथवा घायल को अस्पताल ले जाने तक दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को रक्तस्राव रोकने, घायल अंग को स्थिर रखने, घायल व्यक्ति को सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाने तथा हृदय गति एवं श्वास रुकने की स्थिति में सीपीआर (CPR) तकनीक का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी दिया गया।

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण नूंह के परिवहन उप निरीक्षक तेजपाल यादव ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने की शपथ दिलाई।

सेमिनार के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश पांडे, अध्यापक राजपाल यादव तथा अध्यापिकाओं रेखा रानी, सुमन बाला, सीमा शर्मा एवं कमल ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad