Faridabad News : अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

Desh Rojana
On

अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएससी, बीकॉम तथा गणित एवं रसायन विज्ञान के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। e

यह कार्यक्रम अग्रवाल कॉलेज के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता तथा महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता के कुशल निर्देशन एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ सीएस वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन, तिलक समारोह एवं प्राचार्य महोदय को पौधा भेंट कर किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम् एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

वाणिज्य विभागाध्यक्षा डॉ शोभना गोयल ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज की आधारभूत संरचना की संक्षिप्त जानकारी दी । एन.एस.एस. प्रोगाम ऑफीसर एवं रसायन विभागाध्यक्षा डॉ. प्रियंका सहरावत द्वारा विद्यार्थियों को कॉलेज डॉक्यूमेंट्री, इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी, नई शिक्षा नीति, पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण क्लब, शैक्षणिक क्रेडिट बैंक की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने विद्यार्थियों को कालेज जीवन में करियर, कौशल एवं शैक्षणिक विकास को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह ने परीक्षा एवं आंतरिक मूल्यांकन, उपस्थित नियम, विभिन्न सेल/ फोरम/ सोसायटी जैसे यूथ रेड क्रॉस,रेड रिबन क्लब एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड आदि के बारे में विद्यार्थियों को बताया। तत्पश्चात सभी विभागो का परिचय विद्यार्थियों से करवाया गया।

विद्यार्थियों को विभिन्न स्कॉलरशिप स्कीम, लाइब्रेरी इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सुविधाएं, ई-कंटेंट और ई- रिसोर्स, कॉलेज मैगजीन एवं अन्य माइनॉरिटी वेलफेयर सेल से अवगत कराया। डॉ पूजा सैनी ने विद्यार्थियों को एनसीसी, डॉ सुप्रिया ने सांस्कृतिक गतिविधियों, डॉ रेखा सेन ने महिला एवं मादक पदार्थ विरोधी प्रकोष्ठ से, डॉ जगबीर सिंह ने खेलकूद एवं योग आदि कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों से परिचित करवाया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ सी. एस. बशिष्ठ ने विद्यार्थियों को मेहनत अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने शैक्षणिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच संचालन डॉ डिम्पल ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज के विभिन्न विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।