Faridabad News : संस्कृत सूक्ति-लेखन प्रतियोगिता में शिवानी रही प्रथम

Desh Rojana
On

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के संस्कृत विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित संस्कृत सप्ताह समारोह के अंतर्गत 31 अगस्त को संस्कृत सूक्ति-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्नातक स्तर के लगभग 10 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के संस्कृत विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित संस्कृत सप्ताह समारोह के अंतर्गत 31 अगस्त को संस्कृत सूक्ति-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्नातक स्तर के लगभग 10 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। b

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देशन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की समन्वयिका डॉ. रुचि मल्होत्रा तथा संस्कृत सप्ताह के संयोजक डॉ. अमित शर्मा के संयोजन में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संस्कृत के विभिन्न ग्रंथों से महत्वपूर्ण, प्रेरणादायी एवं जीवनोपयोगी सूक्तियों का चयन कर उन्हें सुंदर एवं सुव्यवस्थित हस्तलिखित रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृत के समृद्ध सूक्ति-साहित्य से परिचित कराना तथा उनमें संस्कृत भाषा के प्रति रुचि और लेखन-कौशल को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय तथा प्रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शिवानी को 500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली नेहा को 300 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया कुमारी को 200 रुपये की नकद पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें संस्कृत भाषा तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत के सूक्तियों में जीवन को सही दिशा देने वाले अमूल्य विचार निहित हैं। ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को संस्कृत के मूल ग्रंथों से जोड़ने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व-विकास में भी सहायक हैं। संस्कृत विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को संस्कृत के मूल ग्रंथों में निहित जीवनोपयोगी विचारों को समझने और उन्हें सुंदर लेखन के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।