Nuh Mewat News: 29 अगस्त को जिला नूंह में ड्रोन एवं आतिशबाजी पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध : उपायुक्त

Desh Rojana
On

हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के 29 अगस्त को प्रस्तावित जिला नूंह दौरे के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त श्री अखिल पिलानी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए 29 अगस्त को प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक पूरे जिला नूंह क्षेत्र को अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया है।

नूंह: हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के 29 अगस्त को प्रस्तावित जिला नूंह दौरे के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त श्री अखिल पिलानी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए 29 अगस्त को प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक पूरे जिला नूंह क्षेत्र को अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-28 at 12.26.22 PM

 

आदेश के अनुसार निर्धारित अवधि के दौरान जिले की सम्पूर्ण सीमा में ड्रोन सहित सभी प्रकार के मानव रहित हवाई यान (यूएवी), माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, ग्लाइडर, पावर ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, पतंगबाजी, चाइनीज माइक्रो लाइट तथा किसी भी प्रकार की आतिशबाजी एवं पटाखों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने बताया कि यह आदेश निजी व्यक्तियों, मीडिया कर्मियों, व्यावसायिक संस्थानों, कार्यक्रम आयोजकों तथा गैर-सरकारी संगठनों सहित सभी पर लागू होगा। केवल कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं अथवा अन्य सरकारी कार्यों के लिए विधिवत लिखित अनुमति प्राप्त सरकारी एजेंसियों एवं अधिकृत कर्मियों को ही इससे छूट प्रदान की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 233 तथा अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा मुख्यमंत्री एवं आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक निगरानी एवं एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए हैं। जिला दंडाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे जारी आदेशों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों या नियम उल्लंघन से बचें, ताकि मुख्यमंत्री का दौरा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad