Rewari News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद और 05 हजार रुपए का जुर्माना

Desh Rojana
On

थाना कोसली पुलिस द्वारा की गई उत्कृष्ट पैरवी पर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में डॉ. मैनपाल रामावत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट रेवाड़ी द्वारा मामले में संलिप्त आरोपी गगन को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद व 05 हजार रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई है।

रेवाड़ी। थाना कोसली पुलिस द्वारा की गई उत्कृष्ट पैरवी पर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में डॉ. मैनपाल रामावत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट रेवाड़ी द्वारा मामले में संलिप्त आरोपी गगन को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद व 05 हजार रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
 
rape pic
 
थाना कोसली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 01 जनवरी 2025 को सुबह समय करीब 10:00 बजे उसकी करीब 17 साल की नाबालिग बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिवार के लोगों ने उसकी की काफी तलाश की है। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। युवक ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर उनकी बहन का अपहरण करने का अंदेशा जताया था। जिस पर पुलिस ने थाना कोसली में अपहरण का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने पीड़िता को जिला महेंद्रगढ़ के एक गांव से बरामद कर लिया था। 
 
बरामदगी के बाद दिए बयान में नाबालिग ने जिला महेंद्रगढ़ के एक गांव के रहने वाले एक युवक गगन पर बहला फुसला कर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट की धारा ईजाद करके मामले में संलिप्त आरोपी युवक गगन को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद अदालत में चार्जशीट दायर की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत किए और गवाहों के बयान भी दर्ज कराए। साक्ष्यों और सभी पहलुओं पर सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के एएसजे डॉ. मैनपाल रामावत ने आरोपी गगन को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को 10 साल कैद और पांच हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को एक महीने की अतिरिक्त सजा भी भुगतनी होगी। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad