Nuh/Pingawan News: पिनगवां में 6 सितंबर को कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर नेताओं ने कसी कमर

संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर, वरिष्ठ नेताओं ने सौंपी जिम्मेदारियां

Desh Rojana
On

आगामी 6 सितंबर को पिनगवां में होने वाले कांग्रेस के महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नुहू जिला के कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक शाहिद खान की अध्यक्षता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

नूंह/पिनगवां:  आगामी 6 सितंबर को पिनगवां में होने वाले कांग्रेस के महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नुहू जिला के कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक शाहिद खान की अध्यक्षता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

WhatsApp Image 2026-09-03 at 11.10.35 AM (1)

बैठक में कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया गया।
गौरतलब है कि हरियाणा कांग्रेस इन दिनों संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दे रही है। हाल ही में नूंह जिले में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में संगठनात्मक बैठकों के दौरान भी बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया था। 
पिनगवां के प्रस्तावित कार्यक्रम को भी इसी संगठनात्मक अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। बैठक में नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर हाजी अख्तर हुसैन, हाजी इब्राहिम इंजीनियर, यूथ अध्यक्ष मुबीन तैड़, ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक, महासचिव हासिम गंगवानी, महासचिव अब्दुल कादिर, मकसूद सिकरावा, हाजी अब्बास जयसिंहपुर, रफीक चेयरमैन, डॉ. उस्मान गंगवानी सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad