Nuh Mewat News: एग्रीस्टैक पर किसान आईडी जरूर बनवाएं नूंह के किसान : उपायुक्त अखिल पिलानी

सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में होगी आसानी

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिला नूंह के किसानों से अपील की है कि वे एग्रीस्टैक (AgriStack) के तहत अपनी किसान आईडी  अवश्य बनवाएं। किसान आईडी किसानों की डिजिटल पहचान है, जिसके माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान, फसल बीमा, किसान हितैषी सेवाओं एवं अन्य कृषि सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिला नूंह के किसानों से अपील की है कि वे एग्रीस्टैक (AgriStack) के तहत अपनी किसान आईडी  अवश्य बनवाएं। किसान आईडी किसानों की डिजिटल पहचान है, जिसके माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान, फसल बीमा, किसान हितैषी सेवाओं एवं अन्य कृषि सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

WhatsApp Image 2026-09-03 at 11.38.02 AM
उपायुक्त ने कहा कि किसान आईडी बनवाने से किसानों की भूमि एवं व्यक्तिगत जानकारी को डिजिटल रूप से जोड़ा जा सकेगा, जिससे सरकारी योजनाओं एवं कृषि सेवाओं का लाभ अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान आईडी बनवाने से किसानों को वर्तमान में मिल रहे बीपीएल कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा और पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा।
अखिल पिलानी ने बताया कि एग्रीस्टैक के तहत प्रत्येक किसान को एक विशिष्ट डिजिटल पहचान प्रदान की जाती है। किसान का पंजीकरण आधार प्रमाणीकरण एवं ओटीपी के माध्यम से किया जाता है। इसके साथ ही कृषि भूमि की डिजिटल मैपिंग एवं अन्य संबंधित जानकारी को भी प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। भविष्य में कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न सब्सिडी, फसल मुआवजा एवं अन्य सहायता योजनाओं का लाभ किसान आईडी के माध्यम से उपलब्ध करवाने में सुविधा होगी।
उपायुक्त ने किसानों से आह्वान किया कि वे अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा आवश्यक भूमि संबंधी दस्तावेज साथ लेकर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, अधिकृत केंद्र, पटवारी अथवा संबंधित कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क करें और अपनी किसान आईडी बनवाएं। उन्होंने कहा कि किसान आईडी बनवाना किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम है और सभी पात्र किसान इसका लाभ उठाएं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad