Rewari News: जिला पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, 8 माह के तुलनात्मक आंकड़ों के आधार पर जिला में अपराध में आई कमी
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा बोले : जनता के सहयोग और पुलिस जवानों की मेहनत से मिली यह उपलब्धि
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल नेतृत्व, सुदृढ़ रणनीतिक योजना और कड़े दिशानिर्देशों के फलस्वरूप जिला रेवाड़ी में अपराध नियंत्रण की दिशा में अत्यंत सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की सक्रिय मुस्तैदी और प्रभावी गश्त के कारण पिछले वर्ष (2025) की समान अवधि (01 जनवरी से 31 अगस्त) की तुलना में वर्ष 2026 के इन आठ महीनों में जघन्य अपराधों, महिला संबंधी अपराधों और संपत्ति संबंधी अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है।
रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल नेतृत्व, सुदृढ़ रणनीतिक योजना और कड़े दिशानिर्देशों के फलस्वरूप जिला रेवाड़ी में अपराध नियंत्रण की दिशा में अत्यंत सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की सक्रिय मुस्तैदी और प्रभावी गश्त के कारण पिछले वर्ष (2025) की समान अवधि (01 जनवरी से 31 अगस्त) की तुलना में वर्ष 2026 के इन आठ महीनों में जघन्य अपराधों, महिला संबंधी अपराधों और संपत्ति संबंधी अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। समान अवधि के तुलनात्मक आंकड़ों का विश्लेषण करने पर स्पष्ट रूप से सामने आया है कि रेवाड़ी पुलिस की अपराधियों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति धरातल पर रंग ला रही है।
अपराध पर एक नजर : महिला विरुद्ध अपराध : महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के पुलिस अधीक्षक के विशेष प्रयासों के कारण महिला संबंधी अपराधों में 21.8% की कमी आई है, जिनमें छेड़छाड़ के मामलों में 60 फीसदी की कमी आई है।
संपत्ति संबंधी अपराध : चोरी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले गिरोहों पर नकेल कसने के कारण इस श्रेणी के कुल मामलों में 37.4 फीसदी की कमी दर्ज की गई।
वाहन चोरी : पुलिस चेकिंग और नाकाबंदी के चलते वाहन चोरी के मामलों में 37.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
स्नैचिंग : पुलिस चौकसी बढ़ने से स्नैचिंग के मामलों में 64.7 फीसदी की कमी आई है।
अन्य साधारण चोरी : इसमें 28.9 फीसदी की गिरावट आई।गृह भेदन : इसमें 50.6 फीसदी की गिरावट आई। जबरन वसूली व ब्लैकमेलिंग : पुलिस की त्वरित कार्रवाई के डर से ब्लैकमेलिंग और फिरौती के मामलों में 33.3% की कमी आई है।लूट और डकैती : पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 31 अगस्त तक जिले में लूट के मामलों में 85.7 फीसदी व डकैती के मामलों में 50 फीसदी की कमी आई।
जघन्य एवं व्यक्तिगत अपराध : हत्या के मामले : पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 31 अगस्त तक हत्या के मामलों में 52.4 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। संगीन चोट पहुंचाना : आपसी रंजिश और मारपीट के गंभीर मामलों में 13.8 % की कमी दर्ज की गई है। साधारण मारपीट : मामूली विवादों में होने वाली मारपीट के मामलों में 50 फीसदी कमी आई। आर्थिक एवं अन्य अपराध : धोखाधड़ी और जालसाजी करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के कारण धोखाधड़ी के मामलों में 31.7 फीसदी तथा जालसाजी व कपट के मामलों में 39.1 फीसदी की कमी आई है।
स्थानीय एवं विशेष अधिनियम : अवैध हथियार, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ की गई कड़ी घेराबंदी के परिणाम स्वरूप लोकल एंड स्पेशल लॉ के तहत आर्म्स एक्ट के मामलों में 9.1 फीसदी की कमी आई है। इसमें मुख्य रूप से हरियाणा गोवंश संरक्षण अधिनियम के मामलों में सौ फीसदी की कमी आई है।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा बोले : रेवाड़ी जिला में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और हर नागरिक को सुरक्षित माहौल प्रदान करना रेवाड़ी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य केवल अपराध के ग्राफ को गिराना ही नहीं, बल्कि आमजन के मन में पुलिस के प्रति अटूट विश्वास और अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करना है। भविष्य में भी अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी यह कड़ा रुख जारी रहेगा।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आमजन किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराधी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। रेवाड़ी पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर है।

About The Author
संबंधित समाचार



