Narnaul News: अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार

Desh Rojana
On

सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी लक्की निवासी पुरानी सराय, नारनौल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा तथा एक जिंदा राउंड बरामद किया है।

नारनौल: सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी लक्की निवासी पुरानी सराय, नारनौल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा तथा एक जिंदा राउंड बरामद किया है। डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान टाटला चौक, नारनौल पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि लक्की निवासी पुरानी सराय, नारनौल के पास अवैध हथियार है और वह मंडलाना से निवाजनगर जाने वाले मार्ग पर अंडरपास के नजदीक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मौजूद है।
 
arrest1
 
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन किया और सूचना के अनुसार नारनौल बाईपास के गांव मंडलाना की ओर जाते हुए निवाजनगर अंडरपास के नजदीक पहुंची। वहां पुलिस टीम को एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लक्की निवासी पुराना सराय, नारनौल बताया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक अवैध देसी कट्टा तथा एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। आरोपी से हथियार रखने संबंधी वैध लाइसेंस/परमिट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
 
पुलिस ने अवैध देसी कट्टा व जिंदा राउंड को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सदर नारनौल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियार के स्रोत तथा इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Nuh Mewat News: नूंह पुलिस की कार्रवाई तीन गोवंश मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार, गोकशी पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा
Gurugram News: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने पर जोर
Chandigarh News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली की कक्षा I से XII तक की पाठ्य-पुस्तकों की अब भारतीय डाक के माध्यम से घर-घर डिलीवरी
Gurgram News: गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान प्राकृतिक जल निकासी तंत्र बहाल किए बिना संभव नहीं : राव इंद्रजीत
Kurukshetra /Pehowa News: दुर्घटना पीड़ित किसानों के लिए उम्मीद की किरण है मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना : तरणदीप वड़ैच