Gurugram/Pataudi News: राष्ट्रपति भवन में मैत्री इंटरनेशनल स्कूल की सहभागिता, विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

रक्षाबंधन एवं संस्कृत दिवस के विशेष कार्यक्रम में प्रधानाचार्या मीनू सेठ ने किया विद्यालय का प्रतिनिधित्व

Desh Rojana
On

रक्षाबंधन एवं संस्कृत दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मैत्री इंटरनेशनल स्कूल ने सहभागिता कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या मिस मीनू सेठ ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। 

पटौदी:  रक्षाबंधन एवं संस्कृत दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मैत्री इंटरनेशनल स्कूल ने सहभागिता कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या मिस मीनू सेठ ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। उनके साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं विधि चौहान, शिवम, ज्योत्सना एवं कपिल ने भी सहभागिता की।
इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के ट्रेनर मिस्टर आशीष भी विद्यालय के प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रतिनिधियों को राष्ट्रपति जी से भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान विद्यालय की ओर से रक्षाबंधन एवं संस्कृत दिवस के पावन अवसर पर भेंट भी प्रस्तुत की गई।

WhatsApp Image 2026-08-29 at 10.31.22 AM (2)

विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू सेठ ने कहा कि राष्ट्रपति भवन जैसे प्रतिष्ठित स्थल पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में विद्यालय की सहभागिता विद्यार्थियों के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। ऐसे अवसर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा तथा राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर मैत्री इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन श्री सुशील सिंह चौहान एवं डायरेक्टर श्री विक्रम शर्मा ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को रक्षाबंधन एवं संस्कृत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए यह गर्व का विषय है कि विद्यालय के प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर मिला। उन्होंने विद्यालय की निरंतर प्रगति तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता को विद्यालय परिवार ने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार के राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ने से उनमें भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान के साथ-साथ देश के प्रति जिम्मेदारी और गौरव की भावना भी मजबूत होती है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad