Kaithal/Gulha Cheeka News: हरियाणा सरकार हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की परीक्षा न लेकर उनकी सभी मांगें पूरी करे: अशोक

Desh Rojana
On

नगरपालिका एवं फायर कर्मचारियों की हड़ताल आज 21वें दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताली कर्मचारियों ने हर रोज की भाति सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। आज नगरपालिका के काफी संख्या में कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जिला मुुख्यालय कैथल पहुंचे।

गुहला चीका: नगरपालिका एवं फायर कर्मचारियों की हड़ताल आज 21वें दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताली कर्मचारियों ने हर रोज की भाति सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। आज नगरपालिका के काफी संख्या में कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जिला मुुख्यालय कैथल पहुंचे। इस अवसर पर हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कर्मचारी नेता अशोक सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की परीक्षा ले रही है और आंदोलन को दबाना चाहती है।

WhatsApp Image 2026-08-27 at 12.55.59 PM

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा आंदोलनरत कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है और स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि पुलिस, महिला कर्मचारियों के साथ बर्बरता पर उतारू है और उन्हें सरकार के इशारे पर बालों से पकड़कर घसीटा जा रहा है व  अन्य यातनाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी चोटिल हो गए हैं तथा बहुत से कर्मचारियों के खिलाफ पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं, जो कि पूरी तरह से निंदनीय है।

उन्होंने चेताया कि सरकार इस तरह आंदोलन को दबा नहीं सकती और जब तक 13 मई के समझौते को सरकार लागू नहीं करती तथा बातचीत के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करती, तब तक हड़ताल चलती रहेगी। इस अवसर पर गोपाल, रिंकू, शमशेर, तलविंदर, अनिल कुमार, रानी, रेखा, कमलेश व चिंतो देवी  आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad