Gurugram News: शराब ठेके से करीब एक करोड़ रुपये की हेराफेरी, कर्मचारी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित शराब ठेके पर शराब का स्टॉक बेचकर उसकी रकम हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ठेके से करीब एक करोड़ रुपये की हेराफेरी किए जाने की शिकायत सामने आई थी।

गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित शराब ठेके पर शराब का स्टॉक बेचकर उसकी रकम हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ठेके से करीब एक करोड़ रुपये की हेराफेरी किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले में आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
 
sharab
 
पुलिस के मुताबिक 5 अगस्त को शराब ठेके के संचालक ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि सेक्टर-38 में उसका शराब का ठेका है। वहां काम करने वाले कुछ कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने ठेके का शराब स्टॉक बेच दिया और बिक्री से प्राप्त रकम को अपने पास रख लिया। इसके बाद आरोपी ठेका छोड़कर फरार हो गए।
 
शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 अगस्त को गुरुग्राम से एक आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।
 
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ विक्की, निवासी अग्रवाल मोहल्ला, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
 
पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले में पुलिस रिमांड लेकर उससे हेराफेरी की रकम, शराब के स्टॉक और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर हड़पी गई रकम कहां इस्तेमाल की गई।
 
मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के साथ पुलिस की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad