Faridabad News : 27 अगस्त को अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में होगा ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’

Desh Rojana
On

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवाओं में खेल भावना, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट – स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 अगस्त 2026 को अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में NSS Units I, II & III द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बल्लभगढ़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवाओं में खेल भावना, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट – स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 अगस्त 2026 को अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में NSS Units I, II & III द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। c

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर भारत के बदलते Sports Ecosystem और युवाओं की आकांक्षाओं पर संवाद करना है। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1,600 से अधिक स्थानों पर 8 लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय Youth Interaction एवं Youth Samvaad आयोजित होगा, जिसमें युवाओं से भारतीय खेलों एवं विकसित भारत के भविष्य को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। संवाद में मुख्य रूप से Sports Ecosystem को मजबूत करना, Grassroots स्तर पर Facilities एवं Coaching बढ़ाना, 2036 Olympics के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना तथा Youth Leadership, Skills, Volunteering और Nation Building जैसे विषयों पर चर्चा होगी। युवाओं के सुझाव QR Code के माध्यम से लिए जाएंगे तथा उन्हें VBYLD Quiz में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के संबंध में 24 अगस्त को सेक्टर-12, फरीदाबाद स्थित जिला युवा अधिकारी प्रियंका दलाल के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें डॉ. प्रियंका सहरावत, नोडल ऑफिसर, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ एवं डॉ. जसविंदर कौर, JC, फरीदाबाद कॉलेज ने भाग लिया और कार्यक्रम की रूपरेखा एवं युवा सहभागिता पर जानकारी साझा की।अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ का NSS Units I, II & III युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad