Nuh Mewat News: डीबीए नूंह अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट अजीज अख्तर ने ठोकी ताल, चुनाव प्रचारक किया शुरू

फो।टो चुनाव प्रचार के बाद देश रोजाना ब्यूरो चीफ यूनुस अल्वी से बातचीत करते अजीज अख्तर।

Desh Rojana
On

 जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) नूंह के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर एडवोकेट अजीज अख्तर नॉमिनेशन वापसी के बाद ही अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। रविवार को अजीज अख्तर एडवोकेट ने पुनहाना, पुनहाना खण्ड के वकीलों से मुलाकात कर उन्हें चुनाव में स्पॉट करने की अपील की है।  उन्होंने अधिवक्ताओं से समर्थन और वोट की अपील की है।

नूंह:जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) नूंह के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर एडवोकेट अजीज अख्तर नॉमिनेशन वापसी के बाद ही अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। रविवार को अजीज अख्तर एडवोकेट ने पुनहाना, पुनहाना खण्ड के वकीलों से मुलाकात कर उन्हें चुनाव में स्पॉट करने की अपील की है।  उन्होंने अधिवक्ताओं से समर्थन और वोट की अपील की है। अजीज अख्तर का सीट नंबर 27 तथा एनरोलमेंट नंबर P-343/1990 है। उन्होंने अपने परिचय में करीब 35 वर्षों के अधिवक्ता अनुभव का उल्लेख करते हुए अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 11.30.27 AM (1)
अजीज अख्तर ने अपने संदेश में बार के अधिवक्ताओं से अनुभव, एकता और बेहतर भविष्य के नाम पर समर्थन मांगा है।   एडवोकेट अजीज अख्तर, मशहूर एडवोकेट मरहूम चौधरी वाली मोहम्मद के बेटे और एडवोकेट हाजी एम. मुजीब और चौधरी ताहिर हुसैन रुपड़िया पूर्व प्रधान और सीनियर एडवोकेट खलील अहमद के भाई है। उन्होंने भी बार के सभी अधिवक्ताओं से अजीज अख्तर को स्पोर्ट करने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक बार एसोसिएशन (डीबीए) नूंह के अध्यक्ष पद का चुनाव 11 सितंबर 2026 को होगा। अजीज अख्तर ने साथी अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान कर उन्हें अध्यक्ष चुनने की अपील की है।

गौरतलब है कि बार एसोसिएशन के चुनाव अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण होते हैं और अध्यक्ष पद को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज होने के साथ ही अधिवक्ताओं के बीच समर्थन जुटाने का दौर भी शुरू हो गया है। वही नूंह बार में मरहूम एडवोकेट चौधरी वली मोहम्मद के बेटों का पूरा दखल रखता है। अधिकतर देखा गया है कि उनके समर्थन से ही बार प्रधान बनते रहे हैं लेकिन काफी समय बाद वली के परिवार से प्रधान पद की दावेदारी ठोकी गई है।
 आपको बता दें कि नूंह बार एसोसिएशन में कुल 957 वोट्स है। अजीज अख्तर के छोटे भाई ताहिर हुसैन रुपड़िया तीन बार और एक बार खलील अहमद नूंह बार एसोसिएशन का प्रधान रह चुके हैं। इस परिवार का नूंह बार एसोसिएशन में पूरा दबदबा माना जाता है। अक्सर इनके समर्थक ही बार का चुनाव जीतते हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad