Rewari News: गोकलपुर के पास हुए डबल मर्डर की साजिश में शामिल एक आरोपी तरुण उर्फ टीका गिरफ्तार

अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

Desh Rojana
On

गांव गोकलपुर के पास हुए डबल मर्डर की साजिश में शामिल एक आरोपी तरुण उर्फ टीका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसको अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। थाना सदर रेवाड़ी और सीआईए धारूहेड़ा की संयुक्त पुलिस टीम ने गत 21 अगस्त को हुए गोकलपुर के पास दो युवाओं की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गांव बुडानी निवासी तरुण को गिरफ्तार कर लिया है जोकि इस वारदात को साजिश में शामिल रहा है। 

रेवाड़ी: गांव गोकलपुर के पास हुए डबल मर्डर की साजिश में शामिल एक आरोपी तरुण उर्फ टीका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसको अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। 

WhatsApp Image 2026-08-24 at 11.28.34 AM (1)
थाना सदर रेवाड़ी और सीआईए धारूहेड़ा की संयुक्त पुलिस टीम ने गत 21 अगस्त को हुए गोकलपुर के पास दो युवाओं की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गांव बुडानी निवासी तरुण को गिरफ्तार कर लिया है जोकि इस वारदात को साजिश में शामिल रहा है। 
प्रबंधक थाना सदर रेवाड़ी पीएसआई राकेश कुमार ने बताया कि गत 21 अगस्त को गांव मांढ़िया कलां निवासी देशराज ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसका 26 वर्षीय बड़ा बेटा जतिन, जो कि मानेसर में कंपनी में कार्यरत था, अपने साथी हिमेश निवासी गांव निगानियावास और यशपाल निवासी गांव बुड़ाना के साथ बाइक पर कंपनी जा रहा था। 
बुड़ाना चौक के पास आरोपी मोहन, नीरज, टीका, बिट्टू बोहरा, प्रीतम सभी निवासी गांव बुड़ानी, कर्म निवासी गांव जाट, सतपाल गुर्जर, सौरव गुर्जर निवासी गांव आसलवास, आशीष निवासी गांव चिराहड़ा व अन्य असामाजिक तत्वों ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो व अन्य गाड़ियों में आकर उन्हें घेर लिया। 
आरोपियों ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया तथा बाद में गांव गोकलपुर के पास गाड़ियों से कुचलकर उसके बेटे जतिन की निर्मम हत्या कर दी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हिमेश ने भी इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर रेवाड़ी में दम तोड़ दिया। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण करने गए और सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके से साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। एसपी हेमेंद्र ने इस जिले की सभी सीआईए और थाना सदर पुलिस की विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। उनके आदेश पर थाना सदर रेवाड़ी में हत्या, हत्या के प्रयास व मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद थाना सदर रेवाड़ी और सीआईए धारूहेड़ा की संयुक्त पुलिस टीमों ने शनिवार को इस वारदात में शामिल एक साजिशकर्ता आरोपी तरुण उर्फ टीका निवासी गांव बुड़ानी को गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस को अब तक की पूछताछ में आरोपी तरुण उर्फ टीका ने बताया कि गत 5 अगस्त को गांव बुड़ाना में कांवड़ लाने के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी। प्रबंधक थाना सदर रेवाड़ी पीएसआई राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी तरुण उर्फ टीका को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 
इस रिमांड के दौरान इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों, प्रयुक्त वाहनों और हथियारों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस टीम इस वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad