Narnaul News: हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पाद

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में 2047 के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहा हरियाणा : नायब सिंह सैनी

Desh Rojana
On

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को नांगल चौधरी क्षेत्र में इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के रेल संपर्क शुभारंभ समारोह के बाद उद्योगपतियों व निवेशकों के साथ हुई बैठक में कहा कि आज केवल एक रेलगाड़ी को रवाना नहीं किया गया है, बल्कि यह हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को हरी झंडी दिखाई गई है। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे।

नारनौल: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को नांगल चौधरी क्षेत्र में इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के रेल संपर्क शुभारंभ समारोह के बाद उद्योगपतियों व निवेशकों के साथ हुई बैठक में कहा कि आज केवल एक रेलगाड़ी को रवाना नहीं किया गया है, बल्कि यह हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को हरी झंडी दिखाई गई है। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 11.28.56 AM

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा अब केवल वस्तुओं का उत्पादक ही नहीं रहेगा, बल्कि अपने उत्पादों को वैश्विक और घरेलू बाजार तक तेजी से पहुंचाने का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने इस दूरगामी परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन और निगरानी में यह एकीकृत बहु-प्रणाली माल ढुलाई केंद्र प्रदेश के समग्र विकास का ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस महत्वाकांक्षी योजना की मजबूत नींव रखी थी। अब यह परियोजना प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 के 'विकसित भारत' के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में आधारशिला की भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का नया विकास मॉडल धरातल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस मॉडल के माध्यम से अब हरियाणा के स्थानीय उत्पाद सीधे दुनिया के बड़े बाजारों तक अपनी मजबूत पहुंच बनाएँगे और यह संपूर्ण क्षेत्र आने वाले समय में एक प्रमुख आर्थिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।
उन्होंने कहा कि समग्र दृष्टि से यह पूरी परियोजना दो चरणों में कुल 886 एकड़ के विशाल भूभाग पर आकार ले रही है। फिलहाल पहले फेज में 408 एकड़ में काम पूरा हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आधुनिक माल ढुलाई, भंडारण, वस्तुओं की लदाई-उतराई और उनके त्वरित प्रेषण की व्यवस्था को अत्यधिक व्यवस्थित एवं समय बचाने वाला बनाया गया है। इससे न केवल उद्योगों के समय और धन की बचत होगी, बल्कि औद्योगिक दक्षता में भी भारी वृद्धि होगी।
उन्होंने देश और प्रदेश के प्रमुख उद्यमियों का आह्वान किया कि वे सार्वजनिक-निजी सहभागिता व्यवस्था के तहत आमंत्रित निविदाओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और हरियाणा की इस अभूतपूर्व प्रगति यात्रा में सक्रिय साझेदार बनें। यह आधुनिक केंद्र आने वाले दिनों में स्थानीय युवाओं, व्यापारियों और उद्यमियों के लिए समृद्धि के अनगिनत नए मार्ग प्रशस्त करेगा।
इस मौके पर नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट किया व महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ. यशपाल यादव (आईएएस) ने क्षेत्र वासियों की ओर से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad