Nuh Mewat News: आंगनबाड़ी वर्करों ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम वेतन की मांग

Desh Rojana
On

हरियाणा बाल विकास एवं आंगनबाड़ी वूमेन वर्कर यूनियन से जुड़ी पदाधिकारी और महिलाओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ऑल इंडिया स्तर पर प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में दिया गया है।

मेवात/नूंह: हरियाणा बाल विकास एवं आंगनबाड़ी वूमेन वर्कर यूनियन से जुड़ी पदाधिकारी और महिलाओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ऑल इंडिया स्तर पर प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में दिया गया है।
यूनियन प्रधान  रीता धारीवाल ने बताया कि उनकी मुख्य मांग आंगनबाड़ी और हेल्पर कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की है। साथ ही सभी के लिए न्यूनतम वेतन की व्यवस्था लागू की जाए।

WhatsApp Image 2026-08-17 at 11.18.10 PM (2)

उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा आंगनबाड़ी वर्करों के लिए 108 नए पद सृजित किए गए हैं, ऐसे में कार्यरत वर्करों का प्रमोशन भी किया जाना चाहिए। पदाधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन के नाम तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए हैं, जिनमें जिला स्तर की समस्याओं का भी उल्लेख किया गया है। उन्होंने मांग की कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए वेतन और मानदेय समय पर जारी किया जाए, क्योंकि रक्षाबंधन जैसे अवसरों पर महिलाओं की आर्थिक जरूरतें बढ़ जाती हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad