Nuh Mewat News: नूंह में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, आफताब अहमद बोले—देश संविधान से चलेगा, किसी की विचारधारा से नहीं

Desh Rojana
On

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को नूंह में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं सत्याग्रह किया। प्रदर्शन की अगुवाई नूंह विधायक एवं पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने की। 

नूंह: कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को नूंह में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं सत्याग्रह किया। प्रदर्शन की अगुवाई नूंह विधायक एवं पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण को लेकर विरोध जताया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.41.42 PM
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित किया था। उनके अनुसार, इसके अगले दिन मैदान को गंगाजल से धोकर हवन के जरिए शुद्धिकरण किया गया। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी मानसिकता का पुरजोर विरोध करते हैं।

आफताब अहमद ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर देशभर के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा और आरएसएस से ऐसी गतिविधियों से बाज आने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथी विधायक बीकाराम जली के अलवर स्थित एक मंदिर में जाने के बाद वहां भी कथित तौर पर शुद्धिकरण कराया गया था। आफताब अहमद ने कहा कि देश संविधान से चलेगा, किसी व्यक्ति की मनमानी या किसी एक विचारधारा के आधार पर नहीं।
विधायक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़े हैं और संविधान की रक्षा के लिए हर संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों और उनके पीछे संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक देश में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप शासन नहीं होता। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी भाजपा की कथित तानाशाही और उसकी विचारधारा के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी।

उन्होंने दोहराया, “देश संविधान से चलेगा, भाजपा की मानसिकता से नहीं चलेगा।”

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।