Gurugram News: नई एमएसएमई नीति से हरियाणा में निवेश, रोजगार और निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: विनोद बापना

एमएसएमई नीति से हरियाणा बनेगा निवेश और निर्यात का प्रमुख केंद्र

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति-2026 का स्वागत करते हुए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) हरियाणा काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य एवं कैपारो मारुति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद  बापना ने कहा कि यह नीति प्रदेश में एमएसएमई क्षेत्र के विकास, निवेश, रोजगार और निर्यात को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल है।

गुरुग्राम: हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति-2026 का स्वागत करते हुए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) हरियाणा काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य एवं कैपारो मारुति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद  बापना ने कहा कि यह नीति प्रदेश में एमएसएमई क्षेत्र के विकास, निवेश, रोजगार और निर्यात को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल है।
 
vinod bapna
 
विनोद बापना ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 10 अगस्त को करनाल में शुरू की गई इस नीति के तहत अगले पांच वर्षों में 55 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित करने, 5 लाख से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा करने और हरियाणा के निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल हरियाणा को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि नीति में वित्त तक आसान पहुंच, आधारभूत ढांचे, गुणवत्ता एवं तकनीकी उन्नयन, बाजार एवं निर्यात, हरित एवं टिकाऊ विकास तथा कौशल एवं रोजगार जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे एमएसएमई इकाइयों को आधुनिक तकनीक अपनाने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मजबूत करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक-2026 का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई की निवेश एवं कारोबार आधारित श्रेणी व्यवस्था को कानूनी मान्यता, उद्यम पंजीकरण पोर्टल को स्थायी आधार,तथा विलंबित भुगतान मामलों के शीघ्र निपटारे के प्रावधान छोटे उद्योगों को अधिक मजबूत वित्तीय एवं कारोबारी वातावरण प्रदान करेंगे।
विनोद बापना ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श नायब सिंह सैनी और उद्योग मंत्री  राव नरबीर सिंह का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और उद्योग जगत के समन्वित प्रयासों से हरियाणा औद्योगिक विकास और निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad