Palwal News : जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीएम भूपेंद्र सिंह

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सुनीं जन शिकायतें

Desh Rojana
On

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनें तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

पलवल। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनें तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। cc

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि अधिकतम मामलों का मौके पर ही समाधान करना है। इस अवसर पर तहसीलदार दिनेश कुमार, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी देवी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad