Gurugram News: गुरुग्राम में आईटीआई प्रवेश का मौका, 17 अगस्त से ऑन-द-स्पॉट एडमिशन

Desh Rojana
On

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए सीमित सीटों पर ऑन-द-स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। एडीसी सोनू भट्ट ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण हासिल करने की अपील की है।

गुरुग्राम: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए सीमित सीटों पर ऑन-द-स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। एडीसी सोनू भट्ट ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण हासिल करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित आईटीआई में पहुंचकर उपलब्ध ट्रेड और सीटों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान स्तर पर नया पंजीकरण 14 अगस्त से शुरू हो चुका है। ट्रेड और पात्रता के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 11.59.08 PM (1)
आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, फिटर, प्लंबर, वेल्डर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, मोटर वाहन मैकेनिक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट जैसे रोजगारपरक ट्रेड उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों के जरिए युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तैयार किया जाता है।
एडीसी ने बताया कि विभिन्न ट्रेडों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं अथवा 12वीं पास निर्धारित है, जबकि पात्रता ट्रेड के अनुसार अलग-अलग है। प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि हुनर भी रोजगार की मजबूत कुंजी है। आईटीआई प्रशिक्षण युवाओं को नौकरी के साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ाता है।
प्रवेश संबंधी जानकारी admissions.itiharyana.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0172-2996321 और 2997265 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad