Palwal News : बीके स्कूल एवं ब्राइट किंगडम प्रैगमैटिक स्कूल, शिव विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया तीज महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस
बीके स्कूल एवं ब्राइट किंगडम प्रैगमैटिक स्कूल, शिव विहार में तीज महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
बीके स्कूल एवं ब्राइट किंगडम प्रैगमैटिक स्कूल, शिव विहार में तीज महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
बच्चों ने तीज पर्व, हरियाली और हरियाणवी संस्कृति पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके बलिदान को दर्शाते हुए विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियां दीं। नन्हे बच्चों द्वारा निभाई गई भूमिकाओं और उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कौशिक जी ने सभी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति सदैव सम्मान और जिम्मेदारी की भावना रखनी चाहिए। उन्होंने तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सावन की हरियाली से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताया। विद्यालय के प्रेसिडेंट जितेश कौशिक ने भी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश के प्रति योगदान केवल बड़े कार्यों से ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे अच्छे कार्यों से भी किया जा सकता है। बच्चों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पानी की बचत करने, प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों को तीज महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।




