Rewari News: जिला रेवाड़ी पुलिस की ओर से 15 अगस्त के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Desh Rojana
On

जिला रेवाड़ी पुलिस ने आमजन के लिए 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के आयोजन को लेकर जिले के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 

रेवाड़ी।  जिला रेवाड़ी पुलिस ने आमजन के लिए 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के आयोजन को लेकर जिले के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित है। इसलिए रेवाड़ी से गुरुग्रामदिल्ली जाने वाले सभी भारी एवं वाणिज्य वाहनों का दिनांक 12 अगस्त की शाम 5 बजे से दिनांक 13 अगस्त को डेढ़ बजे तक जाना वर्जित रहेगा।
 
SP Hemendr Kumar Meena.jfif
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा।
 
इसके अलावा रेवाड़ी से गुरुग्रामदिल्ली जाने वाले सभी भारी एवं वाणिज्य वाहनों का दिनांक 14 अगस्त को रात 8 बजे से 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक जाना वर्जित रहेगा। उपरोक्त इन दिनों सड़कों के ऊपर वाहनों का दबाव अत्यधिक न हो, जिसके लिए रेवाड़ी पुलिस द्वारा जयपुर से दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को एनएच-48 से एनएच-352 पर डाइवर्ट किया गया है। इसी प्रकार रेवाड़ी से दिल्लीगुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को कापड़ीवास फ्लाई ओवर के निचे से 75 फूटा रोड से भिवाड़ी (राजस्थान) की और डाइवर्ट किया गया है। इसलिए दिल्ली एवं गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन एनएच-352 का प्रयोग करें या दूसरे अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। 
 
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान आमजन को यात्रा के समय किसी तरह की असुविधा / परेशानी का सामना ना करना पड़े। यात्री अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad