Faridabad news- बल्लभगढ़ सेक्टर 23 के राजकीय महाविद्यालय में सरकार ने प्रिंसिपल सहित सेक्शन्ड किए 25 पद
कॉलेज को जल्द मिलेगा स्टाफ, शिक्षा को मिलेगी रफ़्तार - मूलचंद शर्मा, विधायक
विधायक एवं पूर्व उच्चतर शिक्षा मंत्री पंo मूलचंद शर्मा के प्रयासों से उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 23 बल्लभगढ़ को 25 पोस्ट मंजूर (सेन्सन) की गई है।
बल्लभगढ़। विधायक एवं पूर्व उच्चतर शिक्षा मंत्री पंo मूलचंद शर्मा के प्रयासों से उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 23 बल्लभगढ़ को 25 पोस्ट मंजूर (सेन्सन) की गई है।

विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि आगामी समय में जल्द ही सेक्टर 23 में को एड कॉलेज की नई इमारत बनकर तैयार होगी,जिसकी प्रकिया लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय की शुरुआत 2 वर्ष पहले की गई थी तथा इसकी कक्षाएं फिलहाल राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान में संचालित हो रही है अभी तक राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान के स्टाफ द्वारा ही कक्षाओं को पढ़ाया जा रहा है। पोस्टे मंजूर होने के बाद अब बल्लभगढ़ सेक्टर 23 के कॉलेज को नया स्टाफ मिलेगा और विद्यार्थियों की पढ़ाई को बेहतर किया जाएगा। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने कहा कि उच्चतर शिक्षा विभाग से मंजूरी के पश्चात स्टाफ की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया तथा इसका सीधा फायदा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को जाएगा। विद्यार्थियों के लिए सभी शिक्षकों की नियुक्ति होने के पश्चात अध्ययन कार्य और अच्छा तरीके से किया जा सकेगा। फिलहाल कॉलेज के प्रिंसिपल का कार्य देख रहे सुनील शर्मा ने जानकारी दी कि उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा इस महाविद्यालय के लिए शिक्षकों के 17 पद,एक पद प्राचार्य के अलावा गैर शिक्षण स्टाफ के कुल सात पर्दों की मंजूरी दी गई जिसमें लाइब्रेरियन एक पद डिप्टी सुपरिंटेंडेंट एक पद असिस्टेंट एक पद क्लर्क दो तथा स्टेनो सहित 25 पद शामिल है।

About The Author
संबंधित समाचार



