Rewari News: ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
गांव संगवाड़ी में 4.34 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नया भवन
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में रेवाड़ी जिले के गांव संगवाड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के नए भवन के निर्माण के लिए 4 करोड़ 34 लाख 11 हजार रुपए (434.11 लाख रुपए) की राशि स्वीकृत की गई है।
रेवाड़ी: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में रेवाड़ी जिले के गांव संगवाड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के नए भवन के निर्माण के लिए 4 करोड़ 34 लाख 11 हजार रुपए (434.11 लाख रुपए) की राशि स्वीकृत की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को उसके घर के पास गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि नए पीएचसी भवन के निर्माण से संगवाड़ी सहित आसपास के हजारों ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, सामान्य स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध होंगी। मंत्री आरती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि लोगों को इलाज के लिए अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े। सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी शहरों के समान गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सके।

About The Author
संबंधित समाचार



