Nuh News: समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुन उपायुक्त ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Desh Rojana
On

 उपायुक्त अखिल पिलानी ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की जनहितकारी पहल है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की जनहितकारी पहल है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 10.35.28 PM

उपायुक्त ने बताया कि वीरवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं उपमंडल स्तर पर फिरोजपुर झिरका में 02 शिकायतें, पुन्हाना में 01 शिकायत तथा तावड़ू में 01 शिकायत प्राप्त हुई। तावड़ू में प्राप्त शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का पूरी संवेदनशीलता, गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ निस्तारण किया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतकर्ताओं के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखें तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad