Hathin Palwal News: दादा बाहड़ चौक के सौन्दर्यकरण के लिए मुख्यमंत्री ने दिए आदेश , उटावड पीएचसी होगी अपग्रेड

Desh Rojana
On

स्थानीय विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर लिखित में मांग पत्र सौंपा।  विधायक ने मुख्यमंत्री सैनी से मांग की है कि अमर शहीद  दादा बाहड़ चौक का विस्तार कर उसका सौन्दर्यकरण किया जाए। अमर शहीद  बाहड़ चौक उटावड चौक पर है। 

हथीन: स्थानीय विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर लिखित में मांग पत्र सौंपा।  विधायक ने मुख्यमंत्री सैनी से मांग की है कि अमर शहीद  दादा बाहड़ चौक का विस्तार कर उसका सौन्दर्यकरण किया जाए। अमर शहीद  बाहड़ चौक उटावड चौक पर है।  मुख्यमंत्री ने इस विषय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं इस विषय में आवश्यक कार्यवाही कर इस्टीमेट बनाया जाए। इस्टीमेट के हिसाब से धनराशि आवंटित कर दी जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 10.40.54 PM

 विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उटावड की वर्तमान पीएचसी का दर्जा बढाकर सीएचसी के रूप में अपग्रेड किया जाए। वर्तमान पीएचसी उटावड एवं आसपास की एक लाख 75 हजार की जन संख्या को स्वास्थ्य, आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाफी है।  बढ़ती आबादी एवं जरूरतों के चलते  पीएचसी को अपग्रेड कर सीएचसी के रूप में  बदला जाए। मुख्यमंत्री सैनी ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को इस विषय में सर्वेक्षण कराकर रिपोर्ट देने को कहा है। इसी प्रकार आलीमेव गांव के सब   हेल्थ सेंटर को भी पीएचसी बनाने की मांग की।  आलीमेव गांव एवं आसपास के गांवों खाइका,नांगल सभा,पावसर एवं रूपनगर नाटोली आदि की आबादी को इसका सीधा लाभ होगा। इस विषय में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से भी विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने भेंट कर स्वास्थ्य सुविधाओं  की विस्तार की मांग की। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री सैनी एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने इस विषय में विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए हैं।  उन्होंने बताया कि कोट गांव में बीएससी नर्सिंग कॉलेज की मांग पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  प्रधान सचिव को निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री सैनी हथीन दौरे के समय स्वयं घोषणा कर शिलान्यास भी करेंगें।  उन्होंने बताया कि गहलब गांव में पीएचसी के भवन का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए आदेश जारी हो चुके हैं। भूमि का चयन पहले ही हो चुका है। विधायक ने बताया कि  हरियाणा ग्रामीण विकास निधि से हथीन के ब्लॉक के गांवों के विकास के लिए शीघ्र ही पांच करोड़ रुपए आवंटित होने वाले हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad