Faridabad News: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान पर प्रतिवेदन, वर्ष 2047 तक नशा मुक्त भारत – राष्ट्रव्यापी युवा जागरूकता कार्यक्रम

Desh Rojana
On

अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ की एनएसएस इकाइयों I, II एवं III द्वारा "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम "वर्ष 2047 तक नशा मुक्त भारत" के लक्ष्य को साकार करने हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा था।

फ़रीदाबाद: अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ की एनएसएस इकाइयों I, II एवं III द्वारा "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम "वर्ष 2047 तक नशा मुक्त भारत" के लक्ष्य को साकार करने हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा था।

IMG-20260802-WA0019

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रव्यापी अभियान के लाइव प्रसारण के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का सजीव चित्रण किया गया। इस प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया।

नुक्कड़ नाटक के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव वर्चुअल संबोधन को सुना। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त भारत अभियान का नेतृत्व करने का आह्वान किया तथा कहा कि "विकसित भारत @2047" का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, अनुशासित, जागरूक एवं उत्तरदायी होगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात एनएसएस स्वयंसेवकों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प" लिया तथा नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया। साथ ही विद्यार्थियों को MY Bharat Portal के माध्यम से डिजिटल प्रतिज्ञा (Digital Pledge) लेने के लिए भी प्रेरित किया गया, जिससे वे नशा मुक्ति अभियान के सक्रिय जन-जागरूकता दूत बन सकें। कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. सी. एस. वशिष्ठ, कार्यवाहक प्राचार्य के मार्गदर्शन में तथा डॉ. प्रियंका सेहरावत (कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस इकाई-II), डॉ. दीपमाला धनखड़ (कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस इकाई-III) एवं सुश्री पूनम शर्मा (कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस इकाई-I) के कुशल समन्वय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान ने युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को वर्ष 2047 तक नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने तथा एक स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज