Palwal News- भारत स्काउट ने "नशा मुक्त भारत" कार्यक्रम का आयोजन किया

Desh Rojana
On

भारत स्काउट एंड गाइड्स पलवल के तत्वाधान में "नशा मुक्त भारत" अभियान के संदर्भ में होडल हाईवे स्थित किडजी माउंट एरा विद्यालय के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारत स्काउट एंड गाइड्स पलवल के तत्वाधान में "नशा मुक्त भारत" अभियान के संदर्भ में होडल हाईवे स्थित किडजी माउंट एरा विद्यालय के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। IMG-20260802-WA0016कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक बृजेश शर्मा असिस्टेंट कमिश्नर जिला स्काउटिंग पलवल द्वारा की गई तथा संचालन स्काउटिंग के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था की प्रधानाचार्य करिश्मा, मार्गदर्शक रीना शर्मा तथा नाहरसिंह ओपन ग्रुप के रोवर्स लीडर अमित, प्रत्यक्ष, जतिन, ललित, दीपक, हेमंत द्वारा विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ दिलाई गई। स्लोगन पेंटिंग आदि के माध्यम से अपना संदेश देने वाले स्काउट- गाइड को संबोधित करते हुए योगेश सौरोत ने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "नशा मुक्त भारत" अभियान युवाओं तथा देश को सशक्त हुए सबल बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। भारत स्काउट एंड गाइड्स के लाखों स्वयंसेवक इस अभियान को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे। बृजेश शर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर को सम्मानित किया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad