Nuh Tawdu News: जगह-जगह नाके लगाकर सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद,अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : अभिमन्यु लोहान।

Desh Rojana
On

सावन माह के पहले सोमवार तीन अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि यात्रा मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस नाके लगाए जाएंगे तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इंटरनेट मीडिया सहित अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

तावड़ू : सावन माह के पहले सोमवार तीन अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि यात्रा मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस नाके लगाए जाएंगे तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इंटरनेट मीडिया सहित अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति,भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की।

WhatsApp Image 2026-08-01 at 11.26.04 PM
अभिमन्यु लोहान (डीएसपी,तावड़ू)


तावड़ू डीएसपी ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पुलिस की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी। इसके साथ ही यात्रा के रास्ते में जो भी मस्जिदें हैं उनके बाहर विशेष पुलिस बल्कि तैनाती की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।
इस बीच क्षेत्र के मुस्लिम समाज से छारोड़ा सरपंच प्रतिनिधि मुबारिक,खोरी कला पंचायत सदस्य आजाद अली,कांग्रेस नेता लियाकत अली ने भी ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मेवात की पहचान आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द से रही है तथा यात्रा के दौरान शांति और सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने सभी समुदायों के सहयोग की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगी।
डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि खोरी कला से जलाभिषेक के लिए आने वाले यात्रियों के लिए निजामपुर मस्जिद के बाहर,तावडू पचगांव चौक पर हौद वाली मस्जिद के बाहर और छारोड़ा मस्जिद के बाहर यात्रा के रास्ते में विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad