Kurukshetra News: एक्सईएन कुरुक्षेत्र कार्यालय यदि अपनी मनमानी नहीं छोड़ता तो किया जाएगा धरना प्रदर्शन: के.सी. वर्मा

Desh Rojana
On

हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, कुरुक्षेत्र यूनिट की मासिक मीटिंग पेंशनर धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान श्री के.सी. वर्मा (सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट) ने की, जबकि मंच का संचालन जिला सचिव श्री रमेश्वर ने किया।

कुरुक्षेत्र : हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, कुरुक्षेत्र यूनिट की मासिक मीटिंग पेंशनर धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान श्री के.सी. वर्मा (सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट) ने की, जबकि मंच का संचालन जिला सचिव श्री रमेश्वर ने किया।
 
xen
 
मीटिंग में पेंशनर्स द्वारा मेडिकल रिइम्बर्समेंट बिलों में बनाई जा रही अनावश्यक कटौतियों की कड़े शब्दों में निंदा की गई। एक्सईएन कुरुक्षेत्र के कार्यालय द्वारा की जा रही इन समस्याओं के संबंध में केंद्रीय परिषद को भी पत्र भेजा जाएगा। जिन सदस्यों का जुलाई माह में जन्मदिन था, उन्हें बधाई दी गई तथा सभी सदस्यों को जलपान एवं चाय पिलाई गई। जिन सदस्यों की एल.टी.सी., फ्री कार्ड और मेडिकल बिलों के फार्म लंबित हैं, उन्हें भी भरवाए गए।
 
सभी सदस्यों ने कहा कि यदि एक्सईएन कुरुक्षेत्र का कार्यालय अपनी मनमानी नहीं छोड़ता, तो 15 दिन का नोटिस देकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर प्रधान श्री के.सी. वर्मा, सचिव श्री रमेश्वर, मुख्य सलाहकार श्री आर.डी. कौशिक (जे.ई.), गुरमुख सिंह, जवाहर सिंह, ओ.पी. वर्मा, अश्विनी कुमार, हुकम सिंह, बलबीर सिंह, जे.पी. वालिया, आर.पी. शर्मा, एक्सईएन (सेवानिवृत्त), दुनीचंद (एस.डी.ओ.), रघु कालिया सहित अन्य पेंशनर्स उपस्थित रहे।
अंत में बैठक में सभी आवश्यक जानकारियां दी गईं ।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad