Palwal News: खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में लगभग 2 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

कहा, प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सरकार का उद्देश्य

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को नगर परिषद पलवल द्वारा निर्मित की जाने वाले लगभग 2 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को नगर परिषद पलवल द्वारा निर्मित की जाने वाले लगभग 2 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने पलवल शहर में चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन में चार दीवारी व भरत के कार्य सहित सडक़ एवं नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

coco

yashpal

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के शहरों और गांवों के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल नई विकास परियोजनाएं शुरू करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाओं का लाभ समय पर पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़, पेयजल, सीवरेज, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, स्वच्छता तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो सके।

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि जनता को योजनाओं का लाभ बिना किसी अनावश्यक देरी के मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है और अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनहितकारी नीतियों और विकासोन्मुखी सोच से हरियाणा में प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि बेहतर सडक़ें, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था और आधुनिक सामुदायिक भवन किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होते हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों को आवागमन, स्वच्छता और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमेन डा. यशपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, भाजपा जिला महामंत्री जयराम प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश कौशिक, कर्मबीर सिंह दलाल, दीपचंद पार्षद सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad