Rewari/Dharuhera News: अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान गांव पाडला निवासी प्रमोद उर्फ विक्की के रूप में हुई। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

 धारूहेड़ा: सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान गांव पाडला निवासी प्रमोद उर्फ विक्की के रूप में हुई। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
 
weapon
 
गत 23 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि सचिन उर्फ चीनू निवासी गांव जाटूवास, के पास अवैध हथियार है और वह अभी नारनौल बाईपास फ्लाईओवर के नीचे नजदीक गांव जाटुवास के पास खड़ा हुआ है। इस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान से आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस को इस आरोपी की तलाशी लेने पर 1 अवैध पिस्टल2 मैगजीन व 2 जिंदा रौंद बरामद हुए।
पुछताछ में आरोपी सचिन उर्फ चीनू ने बताया कि उपरोक्त अवैध देशी हथियार उसे गांव भांडोर निवासी संदीप ने उपलब्ध कराया था। इस पर पुलिस ने थाना माडल टाउन रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दोनों आरोपी सचिन उर्फ चीनू व संदीप को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
इस मामले में सीआईए धारुहेडा ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गांव पाडला निवासी प्रमोद उर्फ विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad