Kurukshetra News: पोस्ट मैट्रिक स्कोलशिप के लिए छात्रों के लिए पुन: खोला एनएसपी पोर्टल: विश्राम कुमार मीणा

Desh Rojana
On

 जिला कल्याण अधिकारी दीपिका ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कोलरशिप वर्ष 2025-26 के लिए वंचित छात्राओं हेतु एनएसपी पोर्टल 18 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक पुन: खोल दिया गया है।

कुरुक्षेत्र । जिला कल्याण अधिकारी दीपिका ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कोलरशिप वर्ष 2025-26 के लिए वंचित छात्राओं हेतु एनएसपी पोर्टल 18 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक पुन: खोल दिया गया है।

vishram

उन्होंने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कुरुक्षेत्र  जिले के पोस्ट मैट्रिक स्कोलरशिप वर्ष 2025-26 के लिए जो छात्र आवेदन करने से वंचित रह गए थे, या फिर आवेदन में किसी कागजात की कमी के कारण लंबित रह गए थे।

इसके अलावा छात्र के बैंक खाता आधार सीड के कारण राशि खाते में नहीं आई, उन छात्रों के लिए एनएसपी पोर्टल 18 जुलाई 2026 से लेकर 31 जुलाई 2026 तक पुन: खोला गया है। अत: छात्र अपने संस्थान व कॉलेज से सम्पर्क करके आवेदन कर सकते है। इसके पश्चात वर्ष 2025-26 के छात्रों को कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad