Palwal/Hodal News : होडल ब्लॉक में 5000 पौधे रोपित किए जाएंगे : डीईओ मामराज रावत
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय होडल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी पलवल डॉ मामराज रावत रहे तथाकोडिंग अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी होडल जगत सिंह द्वारा किया गया।

संचालन लीगल लिटरेसी व यूथ एंड इको क्लब के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डीओसी योगेश सौरोत द्वारा किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण में वितरण कार्यक्रम के दौरान सभी सीआरसी विद्यालयों केप्रभारी को संबोधित करते हुए डीईओ डॉ मामराज रावत ने कहा पलवल जिले में इस सत्र में लीगल लिटरेसी व इको क्लब के मार्गदर्शन में 20000 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। रोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी हमारे नैतिक जिम्मेदारी है। जिसमें 5000 पौधे होडल खंड में रोपित किए जाएंगे। सभी पौधों को इको क्लब पोर्टल पर रजिस्टर्ड भी करना अनिवार्य होगा।बीईओ जगत सिंह ने सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए इस मुहीम में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आवाह्न किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश बघेल, शेर सिंह, रंजना गुप्ता, महेश कुमार, विवेक सिंह, विष्णु गौड, मोतीराम, सुंदर सिंह, यशपाल, आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।