Chandigarh News: NEET पेपर लीक के पीड़ित छात्रों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, संजय दत्त व राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च

Desh Rojana
On

हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी श्री संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित कम्युनिटी सेंटर से अंबेडकर चौक तक NEET पेपर लीक प्रकरण के कारण अपनी जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में श्रद्धांजलि

चंडीगढ़। हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी श्री संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित कम्युनिटी सेंटर से अंबेडकर चौक तक NEET पेपर लीक प्रकरण के कारण अपनी जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों ने इसमें भाग लेते हुए दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।IMG-20260711-WA0321
 
इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री संजय दत्त ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लगातार हो रहे पेपर लीक घोटालों ने देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को गहरे संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण मेहनतकश विद्यार्थियों का विश्वास लगातार कमजोर हुआ है।
 
उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने मांग की कि इस त्रासदी से प्रभावित प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
 
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर छात्र के संघर्ष और अधिकारों की लड़ाई में उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि "छात्रों की गूंज" अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की आवाज़ को हरियाणा के गांव-गांव, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और विश्वविद्यालयों से लेकर सड़क और सदन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी और इस मुद्दे पर संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
 
इस अवसर पर सांसद कर्मवीर बौद्ध, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक श्री चंद्रमोहन, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, पूर्व डिप्टी स्पीकर व विधायक चौधरी अकरम खान, कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पंचकूला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय चौहान, मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज, अंबाला कैंट जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परमिंदर सिंह परी, जिला कांग्रेस कमेटी हिसार ग्रामीण के अध्यक्ष बृजलाल बहाबलपुरिया, एनएसयूआई हरियाणा के अध्यक्ष अविनाश यादव, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह बूरा,  दलवीर वाल्मीकि, राजेश कोना, रणधीर0 सिंह  राणा, राकेश सोंधी, आर. के . कक्कड़, अनूप सिंह  सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad