Gurugram News : साइबर सिटी में 5 और लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियां तैनात
10 एसीपी को सौंपा के नेतृत्व, 1000 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल
साइबर सिटी में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से 5 अतरिक्त विशेष लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों का गठन किया गया है। इन कंपनियों के गठन से अब गुरुग्राम में कुल 10 विशेष लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों का गठन किया जा चुका है।
गुरुग्राम: साइबर सिटी में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से 5 अतरिक्त विशेष लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों का गठन किया गया है। इन कंपनियों के गठन से अब गुरुग्राम में कुल 10 विशेष लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों का गठन किया जा चुका है। इन कंपनियों का गठन किसी भी प्रकार की आपातकालीन, संवेदनशील अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

गठित की गई इन अतिरिक्त 5 लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों से अब गुरुग्राम के सभी पुलिस जोनों में 8 कंपनियां जोनवार स्थापित हो गई हैं, जिनमें पुलिस की पूर्व जोन, पश्चिम जोन, दक्षिण जोन तथा मानेसर जोन*की दो-दो कंपनी शामिल है। इसके अतिरिक्त 2 कंपनियां पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम के अधीन कार्य करेगी। आवश्यकता पड़ने पर इन कंपनियों को जिले के किसी भी क्षेत्र में तत्काल तैनात किया जा सकेगा। प्रत्येक लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनी में कुल 107 पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक कंपनी का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक के अधिकारी द्वारा कंपनी कमांडर के रूप में किया जाएगा, जबकि *निरीक्षक (इंस्पेक्टर) रैंक के अधिकारी असिस्टेंट कमांडर के रूप में कंपनी के संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।
ये है उद्देश्य
इन कंपनियों का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की अराजक स्थिति, कानून व्यवस्था संबंधी चुनौती, धरना-प्रदर्शन, भीड़ नियंत्रण, साम्प्रदायिक तनाव, वीआईपी ड्यूटी, आपदा प्रबंधन अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों* में त्वरित रिस्पांस देना तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षित एवं संगठित स्वरूप में कार्य करने वाली ये कंपनियां गुरुग्राम पुलिस की कानून व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता को और अधिक सशक्त करेंगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



