Mewat News: पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिण मंडल रेवाडी की अध्यक्षता में जिला नूंह में बरामद मादक पदार्थों का किया गया निष्पादन
26 मादक पदार्थ की मदों में बरामद करीब 217 किलोग्राम मादक पदार्थो का हुआ निष्पादन
वीरवार को ओमप्रकाश नरवाल पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिण मंडल रेवाडी की अध्यक्षता एवं डॉ० अर्पित जैन पुलिस अधीक्षक नूंह, अभिमन्यु लोहान उप-पुलिस अधीक्षक तावडू कमेटी मेम्बरों की मौजूदगी में जिला नूंह में वर्ष 2023/2026 में बरामद कुल 26 मदों से संबन्धित मादक पदार्थों का सेक्टर 37, गुरुग्राम में स्थित बायोटिक वेस्ट लिमिटेड कंपनी में निष्पादन किया गया ।
मेवात: वीरवार को ओमप्रकाश नरवाल पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिण मंडल रेवाडी की अध्यक्षता एवं डॉ० अर्पित जैन पुलिस अधीक्षक नूंह, अभिमन्यु लोहान उप-पुलिस अधीक्षक तावडू कमेटी मेम्बरों की मौजूदगी में जिला नूंह में वर्ष 2023/2026 में बरामद कुल 26 मदों से संबन्धित मादक पदार्थों का सेक्टर 37, गुरुग्राम में स्थित बायोटिक वेस्ट लिमिटेड कंपनी में निष्पादन किया गया । यह निष्पादन कार्य श्रीमान पुलिस महानिदेशक, हरियाणा की अनुमति मिलने उपरांत किया गया है ।

गौरतलब है कि इन मदों में से वर्ष 2026 थाना सदर नूँह में दर्ज एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग संख्या 27/2026 में बरामद 214 किलो गांजा की सबसे बडी मद है । निष्पादन की गई 26 मदों में कुल करीब 217 किलोग्राम मादक पदार्थ था ।
निष्पादन के समय अओम प्रकाश नरवाल पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण मंडल रेवाडी ने अपनी मौजूदगी में ईलेक्ट्रोनिक कांटा से मदों का वजन चैक कराया व वजन सही होने उपरांत निष्पादन कार्य अपनी निगरानी में कराया । इस दौरान उप-पुलिस अधीक्षक तावडू अभिमन्यु लोहान, सहायक उप-निरीक्षक रवि दत्त प्रवाचक पुलिस महानिरीक्षक रेवाड़ी, प्रधान सिपाही रणसिंह, उप-निरीक्षक कृष्णलाल जिला मालखाना मोहर्र नूंह, सिपाही करणपाल व अन्य कर्मचारीगण भी हाजिर रहे ।

About The Author
संबंधित समाचार



