Faridabad News : हैदराबाद पहुंची हरियाणा जूनियर लड़कियों की रग्बी टीम, दमन एंड दीव और उड़ीसा से होंगे मुकाबले

Desh Rojana
On

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा की जूनियर लड़कियों की टीम हैदराबाद पहुंच गई।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा की जूनियर लड़कियों की टीम हैदराबाद पहुंच गई। प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने के बाद टीम ने शाम को रग्बी मैदान पर हल्का वर्कआउट एवं तकनीकी प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लिया। कोचिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों को मैच रणनीति एवं विभिन्न परिस्थितियों में खेलने की तैयारियों का अभ्यास कराया। a

नरेंद्र मोर हरियाणा रग्बी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं इंडियन नेशनल लोकदल खेल एवं युवा कल्याण प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से कुल 26 टीमें हिस्सा ले रही हैं। हरियाणा को पूल-बी में पूर्व रजत पदक विजेता उड़ीसा तथा दमन एंड दीव के साथ रखा गया है। हरियाणा अपना पहला लीग मुकाबला सोमवार सुबह 7:15 बजे दमन एंड दीव के विरुद्ध खेलेगा, जबकि दूसरा मुकाबला सुबह 11:45 बजे पूर्व रजत पदक विजेता उड़ीसा के साथ होगा।

टीम की कप्तान निधि फोगाट ने कहा, "हमारी टीम ने प्रतियोगिता के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी की है। टीम में नए खिलाड़ियों का जोश और अनुभवी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास व अनुभव दोनों का बेहतरीन तालमेल है। हमें अपनी तैयारियों पर पूरा भरोसा है और हम कल होने वाले दोनों मुकाबलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हरियाणा टीम का लक्ष्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट चरण में स्थान बनाना और प्रदेश के लिए पदक जीतना है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad