Faridabad News : फरीदाबाद के बेटे ने नेपाल में बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर पदक विजेता बनकर दिखाया भारतीय खेल जल्वा

विश्वजीत ने नेपाल में पदक विजेता बन फहराया भारतीय तिरंगा

Desh Rojana
On

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वजीत सिंह मुकेश कालोनी बल्लभगढ़ निवासी ने मई माह में ज्वालापुर हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित हुई नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और जून माह में पोखरा नेपाल में आयोजित हुई इंटरनेशनल चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर भारतीय तिरंगा फहराकर देश और राज्य एवं जिले का नाम रोशन किया।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वजीत सिंह मुकेश कालोनी बल्लभगढ़ निवासी ने मई माह में ज्वालापुर हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित हुई नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और जून माह में पोखरा नेपाल में आयोजित हुई इंटरनेशनल चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर भारतीय तिरंगा फहराकर देश और राज्य एवं जिले का नाम रोशन किया। aa

पदक विजेता खिलाड़ी के पिता नेत्रपाल सिंह ने बताया कि विश्वजीत का जन्म 5 अप्रैल 1996 को आगरा उत्तरप्रदेश में हुआ और उसकी प्रारंभिक शिक्षा और खेल शिक्षा अग्रवाल स्कूल बल्लभगढ़ से हुई है एवं जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से एम ए पाल्टिकल साइंस से मास्टर डिग्री की पढ़ाई की है। अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी विश्वजीत सिंह ने कहा कि उनकी माता अजय रानी प्रिंट मीडिया का बिजनेस कर रही हैं और छोटा भाई जतिन चौधरी एम एन सी कम्पनी गुरुग्राम में वरिष्ठ पोस्ट पर कार्यरत है। पिता नेत्रपाल सिंह प्रिंट मीडिया में सेल्स एंड सर्विस टैक्नीकल जनरल मैनेजर के पद पर नियुक्त होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नेत्रपाल सिंह ने कहा कि विश्वजीत सिंह के इस स्वर्णिम दौर को बढ़ावा देने के लिए मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड फरीदाबाद को श्रेय दिया जाता है कि, सत्यवीर धनखड ने विश्वजीत के अंदर खेल भावना को देखकर नरवाना जींद में आयोजित हुई एथलेटिक्स हरियाणा के द्वारा आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में भाग दिलाया और खेल प्रतिभा को निखारने का कार्य किया। खेल प्रतिभा निखरने के बाद हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित हुई नेशनल चैंपियनशिप में पदक विजेता बनकर पोखरा नेपाल में आयोजित हुई इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लेकर पदक जीतकर हरियाणा राज्य को दिया।

विधायक राजेश नागर खाद्य आपूर्ति विभाग मंत्री हरियाणा सरकार ने 28 जून को अपने आवास पर पदक विजेता खिलाड़ी विश्वजीत सिंह को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और भविष्य में और भी अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद प्रदान किया। वोकल फार लोकल संस्था के द्वारा कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया के डिप्टी स्पीकर हाल में फिल्म अभिनेत्री वीना मलिक, विपिन और पूनम सोनी के कर कमलों द्वारा पदक विजेता बनने पर पदक विजेता खिलाड़ी को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया और मनोबल बढ़ाते हुए भविष्य में अच्छा खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं प्रदान की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad