Nuh Mewat News: नूंह जिला में अमृत सरोवरों व अस्पताल कार्यों का शिलान्यास, चौ. ऐजाज खान रहे मुख्य अतिथि

Desh Rojana
On

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेशभर में 325 अमृत सरोवरों एवं सामान्य अस्पतालों के राज्य स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम के तहत नूंह जिले में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन लघु सचिवालय में किया गया।

नूंह: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेशभर में 325 अमृत सरोवरों एवं सामान्य अस्पतालों के राज्य स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम के तहत नूंह जिले में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन लघु सचिवालय में किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ऐजाज खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।IMG-20260701-WA0038
 
कार्यक्रम के दौरान पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के गांव नई, सिंगार, ख्वाजली कलां एवं फिरोजपुर मेव में कुल पांच अमृत सरोवरों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। ये अमृत सरोवर जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इसके साथ ही नागरिक अस्पताल मंडीखेड़ा के भवन के नवीनीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में बताया गया कि नूंह जिले के विभिन्न गांवों में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है, जिनसे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
मुख्य अतिथि चौधरी ऐजाज खान ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में मेवात क्षेत्र तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और आमजन को सीधा लाभ पहुंचा रही हैं।
उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना जल संकट से निपटने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधाएं मिल सकेंगी।
चौधरी ऐजाज खान ने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता के चलते नूंह जिला निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में मेवात क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी इन विकास कार्यों के लिए सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad