Nuh Mewat News: जिले में 34 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण : उपायुक्त

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 100 प्रतिशत बीएलओ प्रशिक्षित, गणना प्रपत्र वितरण कार्य भी लगभग पूर्ण

Desh Rojana
On

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नूंह जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है।

नूंह: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नूंह जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण, डिजिटलीकरण तथा सत्यापन का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी  ने बताया कि जिले के सभी 655 बीएलओ को शत-प्रतिशत प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिले में कुल 6 लाख 59 हजार 697 मतदाता हैं तथा सभी निर्वाचन क्षेत्रों में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र डाउनलोड एवं प्रिंट किए जा चुके हैं। IMG-20260622-WA0034
 
अब तक 6 लाख 45 हजार 323 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जो कुल का 97.82 प्रतिशत है। जिले में अब तक 2 लाख 24 हजार 403 गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है, जो कुल मतदाताओं का 34.02 प्रतिशत है। वहीं 2 लाख 23 हजार 550 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन भी किया जा चुका है। विधानसभावार प्रगति में फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र डिजिटलीकरण में सबसे आगे है, जहां 38.29 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। इसके बाद पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में 35.67 प्रतिशत तथा नूंह विधानसभा क्षेत्र में 27.40 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा किया जा चुका है।
     जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं कराए हैं, वे संबंधित बीएलओ के माध्यम से शीघ्र प्रपत्र जमा कराकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें, ताकि जिले की मतदाता सूची को अधिकाधिक शुद्ध एवं अद्यतन बनाया जा सके।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad