Nuh Mewat News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 337 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

जिला नूंह को मिली तीन एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सौगात

Desh Rojana
On

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला के नारायणगढ़ से बुधवार को करीब 337 करोड़ रुपये की राशि की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर प्रदेश की जनता को समर्पित किया

नूंह: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला के नारायणगढ़ से बुधवार को करीब 337 करोड़ रुपये की राशि की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर प्रदेश की जनता को समर्पित किया, जिसमें प्रदेश भर में 325 अमृत सरोवर व 70 एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट् एंबुलेंस सहित 7 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाएं शामिल हैं। इसमें 7 स्वास्थ्य परियोजनाएं 114 करोड़ रुपये की लागत से व 325 अमृत सरोवर 223 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिन परियोनाओं को लोकार्पण किया, उनमें नूंह जिले में करीब 8.72 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए 16 अमृत सरोवर तथा मांडीखेड़ा स्थित जिला नागरिक अस्पताल का 1.95 करोड़ रुपए की लागत से नवीनीकरण की परियोजनाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों एवं चिकित्सा महाविद्यालय में पौधारोपण पखवाड़ा व प्रथम चरण में राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य परामर्श सेवाओं का शुभारंभ भी शामिल है। 
जिला स्तर पर यह कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, उपायुक्त अखिल पिलानी, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, पूर्व विधायक नसीम अहमद, गौ सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, एजाज खान, नरेंद्र पटेल, पार्षद तौफिक हिंगनपुर, सिविल सर्जन डॉ ज्योत्सना, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज योगेश शर्मा, उप-सिविल सर्जन डॉ आशीष सिंगला, डॉ विशाल सिंगला, डॉ हेमंत कुमार सहित ब्लाक समिति के चेयरमैन आदि मौजूद रहे। IMG-20260701-WA0070 (1)
 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इन परियोजनाओं का यह केवल उद्घाटन नहीं है, बल्कि स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा और विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश एवं प्रदेश के सभी डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा वर्करों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को सरकार ने धरातल पर उतारा है। प्रदेश सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा चुनाव के संकल्प-पत्र के 217 वादों में से 66 पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 151 वादों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजनाÓ के तहत 2,100 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जा रही है, जिसके अंतर्गत लगभग 10 लाख महिलाओं को 1,415 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही गरीब परिवारों को राहत देने के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके तहत 14.42 लाख लाभार्थियों को 282 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। प्रदेश में भूमि एवं संपत्तियों का पंजीकरण पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल कर दिया गया है। साथ ही पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की गई है तथा पिछड़ा वर्ग-बी को आरक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में 1.83 लाख युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुलिस की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, साथ ही 4 हजार का पहले भी परिणाम जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि आज अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया गया है। कई क्षेत्रों में भूजल का स्तर नीचे चला गया है, ऐसे में इन सरोवरों के बनाने का उद्देश्य यही है कि पानी को इक_ा करके इस समस्या का हल हो सके। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक नसीम अहमद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आज का दिन हरियाणा प्रदेश के लिए बड़ा सौभाग्य का दिन है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने आज हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं को शुभारंभ किया है और अमृत सरोवरों को लोकार्पण किया है। इसमें जिला नूंह के भी 16 अमृत सरोवरों को लोकार्पण हुआ है। इन अमृत सरोवरों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के जीवन में सुधार आएगा। उनके आसपास गंदगी कम होगी। लोगों को अमृत सरोवरों के चारों ओर सुबह-शाम भ्रमण के लिए उपयुक्त स्थान मिलेगा। अब ग्राम पंचायत व संबंधित विभागों को इन सरोवर का रखरखाव भी अच्छे ढंग से करना होगा। इसके साथ ही मांडीखेड़ा जिला अस्पताल के नवीनीकरण का जो कार्य किया गया है, उससे भी जिला नूंह की जनता को काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन एंबुलेंस भी आज जिला को मिली हैं, जो यहां की जनता के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिला नूंह को इन परियोजनाओं की सौगात देने पर वे जिला की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद व्यक्त करते हैं। 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad