Faridabad News : संविधान हत्या दिवस पर आपातकाल की याद में प्रदर्शनी आयोजित

Desh Rojana
On

तत्कालीन सरकार ने सत्ता बचाने के लिए संविधान की मूल भावना को कुचलते हुए देश पर आपातकाल थोप दिया था, लाखों लोकतंत्र सेनानियों को जेलों में डाला गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया था - मूलचंद शर्मा विधायक

बल्लभगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर "संविधान हत्या दिवस" के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लघु सचिवालय बल्लभगढ़ में हरियाणा सरकार द्वारा विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और संविधान पर हुए प्रहार से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया गया। aa

प्रदर्शनी का अवलोकन बल्लभगढ़ के विधायक एवं हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश फागना, जिला भाजपा अध्यक्ष सोनपाल सिंह तथा एसडीएम मयंक भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया।

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। तत्कालीन सरकार ने सत्ता बचाने के लिए संविधान की मूल भावना को कुचलते हुए देश पर आपातकाल थोप दिया था। लाखों लोकतंत्र सेनानियों को जेलों में डाला गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान हत्या दिवस मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को लोकतंत्र के महत्व तथा आपातकाल की सच्चाई से अवगत कराना है। एनआईटी विधायक सतीश फागना ने कहा कि लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी शक्ति है और आपातकाल के दौरान इसी शक्ति को कमजोर करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही देश में पुनः लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हो सकी। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद महेश गोयल, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला, पार्षद रवि भगत, पार्षद योगेश शर्मा, जिला महामंत्री कवींद्र चौधरी, महामंत्री अनुराग गर्ग,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता राघव, मंडल अध्यक्ष संजय जांगिड़, गौरव विरमानी, विपिन त्यागी, संगीता नेगी, सचेत जैन, बुद्धा सैनी, स्वराज भाटी, नवीन चेची, सुषमा यादव, राहुल गोयल,कंचन डागर,सुनील कौशिक, जेपी मास्टर,राजकुमार शर्मा ,बबली प्रधान सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर हुए प्रहार और लोकतंत्र सेनानियों के संघर्षों की जानकारी प्राप्त की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad