Palwal News : राज्य स्तरीय सूक्ति लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में संस्कृत विभाग द्वारा संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में हाइब्रिड मोड पर राज्य स्तरीय सूक्ति लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में संस्कृत विभाग द्वारा संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में हाइब्रिड मोड पर राज्य स्तरीय सूक्ति लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना त्यागी, डॉ. रानी सांगवान, डॉ आरती दीवान, डॉo शुभ्रा, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. अमरवती, डॉ. नीरज, डॉo सुषमा, मिस अनिता, डॉ. पारुल, मिस बिजेंद्री, मिस देविका शर्मा एवं मिस प्रीति द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात प्राचार्या ने छात्राओं को संस्कृत दिवस व संस्कृत भाषा का महत्व बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में लगभग 40 छात्राओं ने भाग लिया व 15 कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। ऑफलाइन प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहा— प्रथम स्थान- लक्ष्मी, बीए प्रथम, द्वितीय स्थान- एंजेल, बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान- सिमरन, बीए द्वितीय वर्ष, सांत्वना स्थान- डॉली, बीए तृतीय वर्ष। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्कृत विभाग द्वारा किया गया।

About The Author
संबंधित समाचार



